किच्छा में तौल नहीं होने पर कांग्रेसियों ने जताई नाराजगी

Spread the love

रुद्रपुर। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हरीश पनेरू ने गुरुवार को मंडी स्थित धान तौल केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को धान तुलवाने मे आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही एसडीएम विवेक प्रकाश से नाराजगी जताते हुए कहा धीमा तौल होने के कारण किसानों का धान छह दिनों से मंडी में पड़ा है।
उन्होंने कहा तौल लिमिट पर्याप्त नहीं होने कारण किसान को कांटे के चक्कर लगाने पड़ रहे है। दक्षिणी सोसायटी के कांटे बारदाना नहीं होने के कारण बुधवार को तौल नहीं हो पाई। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने क्रय केंद्र की लिमिट 500 कुंतल से बढ़ा कर 700 कुंतल करने की मांग की। कहा सरकार और उनके जिम्मेदार अधिकारी झूठ बोल कर 48 घंटे में धान का भुगतान करने का दावा कर रहे हैं। जबकि उनके पास सैकड़ों प्रमाण है जिनका धान एक तारीख को तुल गया है। लेकिन उनका भुगतान आज तक नहीं हुआ है। यहां बलवंत सिंह, जगदीश चुघ, जसविंदर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, बलजीत सिंह, आकाशदीप सिंह, सतनाम सिंह, नरेंद्र गंगवार, बसंतराम गंगवार रहे।
क्रय केंद्र की खरीद लिमिट 500 कुंतल से 700 कुंतल बढ़ाई
किच्छा। एसडीएम विवेक प्रकाश ने कहा कांटों के निरीक्षण के दौरान किसानों को आ रही परेशानियों को देखते हुए उन्होंने क्रय केंद्र की खरीद लिमिट 500 कुंतल से 700 कुंतल प्रति दिन कर दी गई है। जिन किसानों के धान में नमी थी उनका धान क्रय केंद्रों पर सूख रहा है। जिसके कारण तौल में देरी हो रही है। यदि किसान अपना धान सूखाकर लाएगा तो उसका धान शीध्र तौला जायेगा। कहा किसानों का भुगतान शीघ्र करने के लिए आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा क्रय केंद्रों में आ रही अन्य दिक्कतों को दूर करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *