वाशिंगटन ,उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बढ़ती परमाणु और मिसाइल महत्वाकांक्षा ने अब केवल दक्षिण कोरिया और जापान ही नहीं, बल्कि दुनिया की सुपरपावर अमेरिका की भी नींद उड़ा दी है। ‘द न्यूजवीकÓ (ञ्जद्धद्ग हृद्ग2ह्य2द्गद्गद्म) द्वारा जारी किए गए एक नए नक्शे ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि उत्तर कोरिया की मिसाइल रेंज अब इतनी विकसित हो चुकी है कि वह प्रशांत महासागर को पार करते हुए अमेरिका के मुख्य भूभाग तक पहुंच सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग उन की घातक मिसाइलें अब अमेरिका के 48 राज्यों को सीधे निशाने पर लेने में सक्षम हैं।
किम जोंग उन संयुक्त राष्ट्र के कड़े प्रतिबंधों को लगातार ठेंगा दिखाते हुए नई और आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलें तैयार कर रहे हैं। ये नई मिसाइलें न केवल लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम हैं, बल्कि इन्हें रडार पर डिटेक्ट करना भी मुश्किल है। उत्तर कोरिया का तर्क है कि अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यासों से अपनी रक्षा के लिए उसे इन हथियारों की जरूरत है, लेकिन पश्चिमी देशों के लिए यह एक सीधा अल्टीमेटम है।
उत्तर कोरिया की मिसाइल ताकत को तीन स्तरों पर देखा जा रहा है, जो अब एक वैश्विक चुनौती बन चुकी है:
1. जापान और कोरिया के लिए सिरदर्द (ह्वासोंग-9):
जिसे ‘स्ष्ह्वस्र-श्वक्रÓ भी कहा जाता है, यह मिसाइल 620 मील तक मार कर सकती है। यह पूरे दक्षिण कोरिया और जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से को तबाह करने की क्षमता रखती है। मोबाइल लॉन्चर्स पर तैनात होने के कारण इसे ढूंढना और नष्ट करना बेहद मुश्किल है। यह हाई-एक्सप्लोसिव और केमिकल वारहेड ले जाने में सक्षम है।
2. अमेरिकी सैन्य ठिकाना गुआम निशाने पर (ह्वासोंग-10):
इसे ‘क्चरू-25 मुसुदनÓ के नाम से जाना जाता है। इसकी मारक क्षमता लगभग 2,490 मील है। यह मिसाइल प्रशांत महासागर में स्थित अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक सैन्य ठिकाने ‘गुआमÓ (त्रह्वड्डद्व) को सीधे निशाना बना सकती है। 2,600 पाउंड का भारी वारहेड ले जाने की क्षमता इसे बेहद घातक बनाती है।