किरन निर्विरोध जिलाध्यक्ष और नवीन महामंत्री बने

Spread the love

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर मिल्क वर्कर्स कोअपरेटिव यूनियन की बैठक में जिला कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव अधिकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह सिरोही एवं संयुक्त प्रांतीय मंत्री प्रदीप कुमार पांडे की देखरेख में संपन्न हुए। इस दौरान दुग्ध संघ की फील्ड अफिसर किरण माजिला निर्विरोध अध्यक्ष और नवीन गरवाल महामंत्री निर्वाचित हुए।
रविवार को रुद्रपुर में दुग्ध संघ कार्यालय में यूनियन के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव के बाद चुनाव अधिकारी व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह सिरोही ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। इस दौरान अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा मुकेश कुमार सिरोही उपाध्यक्ष, वीके वर्मा प्रचार मंत्री, विनोद कुमार कोषाध्यक्ष व रोशन लोहनी को निर्विरोध रूप से संगठन मंत्री चुने गए। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष किरन ने कहा कि वह संगठन और कर्मचारियों के मध्य बेहतर सामंजस्य स्थापित कर सरकार व संगठन से कर्मचारियों को मिलने वाले समस्त लाभों को दिलवाने और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। चुनावी प्रक्रिया के अंत में ऊधमसिंह नगर दुग्ध वर्कर्स कोअपरेटिव सोसाइटी के सभी सदस्यों ने जिला कार्यालय में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *