निबंध प्रतियोगिता में किरण नेगी रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के भूगोल विभाग के तत्वावधान में उत्तराखंड के आर्थिक विकास हेतु संसाधन प्रबंधन नामक विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें किरण नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता को कराने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में उत्तराखंड के संसाधनों के संरक्षण तथा उनको उपयोग करने के तरीकों से भली-भांति परिचित करवाना था। प्रतियोगिता में भूगोल विषय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान एमए प्रथम वर्ष की छात्रा किरण नेगी, एमए तृतीय वर्ष की के छात्र शिवांशु ने द्वितीय व बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा संध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विभाग अध्यक्ष डॉ. चंद्रप्रभा कंडवाल ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में डॉ. किशोर चौहान, डॉ. मीनाक्षी वर्मा व डॉ. ममता रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *