जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर विकास मिशन सांगुडा बिलखेत पौड़ी गढ़वाल के द्वारा नवरात्रों के दौरान कीर्तन मंडलियों की भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कीर्तन मंडली घंडियाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
मां भुवनेश्वरी मंदिर मिशन सांगुडा अध्यक्ष मदन सिंह रावत ने बताया कि भजन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कीर्तन मंडली घंडियाल, द्वितीय पुरस्कार मधु गंगा कीर्तन मंडली सतपुली, तृतीय पुरस्कार रिद्धि सिद्धि कीर्तन मंडली सतपुली ने जीता। बताया कि बुधवार को दुर्गा नवमी पर प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार, तृतीय पुरस्कार 5 हजार रूपये की नगद धनराशि प्रतियोगिता की विजेता टीमों को दी गई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सचिव सोम दत्त नैथानी, आलोक नैथानी, सुतीक्ष्ण नैथानी, मुख्य पुजारी नागेंद्र कुमार शैलवाल, नितिन कैंथोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य घंडियाल श्रीमती अंजू रावत, ग्राम पंचायत प्रधान सिरों मीना धस्माना आदि मौजूद थे।