सेना में लेफ्टिनेंट बनी कीर्ति शर्मा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार की रहने वाली कीर्ति शर्मा पासिंग आउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट बनी है। बेटी की इस सफलता पर स्वजनों ने खुशी व्यक्त की है। कहा कि कीर्ति को अपने दादा व माता से सेना में भर्ती होने की प्रेरणा मिली।
कीर्ति ने मित्तल इंस्टीट्रयूट ऑफ टैक्नॉलजी कॉलेज भोपाल से बीएससी की। देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा लिए उसने इसी दौरान एनसीसी में भी एडमिशन ले लिया। स्नातक के दौरान कड़ी मेहनत और लगन से उसने एनसीसी में ए ग्रेड के साथ एनसीसी सी प्रमाणपत्र हासिल किया। स्नातक पास होने के बाद एनसीसी की विशेष भर्ती के तहत उसने आर्मी अधिकारी के लिए आवेदन किया। कीर्ति ने प्रयागराज उत्तर प्रदेश में आर्मी की एसएसबी साक्षात्कार पास करने के बाद ऑफसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) चेन्नई ज्वाइन की। एक साल का प्रशिक्षण पास करने के बाद कीर्ति ने सात मार्च को ओटीए में पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टीनेंट के पद पर सेना अधिकारी के रुप में कमीशन प्राप्त किया। बेटी की सफलता पर पिता रूपेश शर्मा व माता रेनू शर्मा ने खुशी व्यक्त की है। कहा कि कीर्ति को सेना में भर्ती होने की प्रेरणा उनके दादा सेवानिवृत्त सुबेदार सुरेद्र चंद्र ग्वाड़ी और मामा कर्नल दीपक डबराल से मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *