किसानों को जल्द करेंगे धान का भुगतान : अजय भट्ट

Spread the love

काशीपुर। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने कहा है कि जिले के किसानों के एक लाख दस हजार क्विंटल धान का हिसाब पोर्टल पर नहीं चढ़ सका है। इस वजह से किसानों का भुगतान रुका हुआ है। लेकिन, जल्द किसानों को धान का भुगतान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। सांसद भट्ट यहां कुण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ीनेगी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। गुरुवार को जनसंवाद कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने जनता की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों से समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। सांसद अजय ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को अब फिर से गति मिलेगी। कोरोना काल के कारण जो विकास कार्य अधूरे रह गये थे उन्हें पूरा कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इस दौरान जिले के सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मौके पर भाजपा आशीष गुप्ता, खिलेंद्र चौधरी, शिव अरोरा, गुरविंदर सिंह चंडोक, डॉ.शैलेंद्र मोहन सिंघल, राम मेहरोत्रा, सचिन बाटला, शीतल जोशी, पुष्कर बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, रजत सिद्धू, राजकुमार गुम्बर आदि रहे।
पूर्व सैनिकों ने उठाई कैंटीन खुलवाने की मांग
पूर्व सैनिक संगठन कुंडेश्वरी के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यहां कैंटीन की समस्या है। पूर्व सैनिकों के लिए हेमपुर गौशाला में स्टेशन हेड क्वाटर्स में कैंटीन अलग खुलवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में सूबेदार लाल सिंह बिष्ट, ऑडनरी कैप्टन जगमोहन सिंह, नायक मंगल सिंह, हवलदार विजेंद्र सिंह, हवलदार लक्ष्मण सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *