किशनपुरी के नाम रहा फुटबॉल का फाइनल मुकाबला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : काशीरामपुर में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला किशनपुरी के नाम रहा। प्रतियोगिता में दस से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया था।
आयोजित फाइनल मुकाबले का शुभारंभ पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी आगे रहने की सीख दी। कहा कि आज कई युवा बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। फाइनल मुकाबले में किशनपुरी ने काशीरामपुर को 1-0 से हरा कर मुकाबला आपने नाम किया। इस मौके पर फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील रावत, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, अंकुश घिल्डियाल, रिंकू रावत, प्रियांश भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *