किशोरी लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोतवाल क्षेत्रान्तर्गत एक किशोरी गत गुरूवार सुबह से लापता है। हालांकि पुलिस किशोरी की खोजबीन में जुटी है, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद अभी तक किशोरी का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने अपहरण का मामला मानते हुए सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि गत गुरूवार सांय को कोटद्वार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 13 वर्षीय पुत्री के लापता होने की तहरीर दर्ज कराई है। व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि गुरूवार सुबह उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताये घर से लापता हो गई है, काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लग पाया है। किशोरी कक्षा आठ की छात्रा है। पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द लापता पुत्री की खोजबीन करने की मांग की है। शुक्रवार सुबह किशोरी के परिजन कोतवाली पहुंचे। उन्होंने 24 घंटे बीत जाने के बाद भी किशोरी का पता न लगने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नाबालिग पुत्री के लापता हो जाने की सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस को उसी दिन दे दी गयी थी, लेकिन पुलिस अभी तक लापता नाबालिग का कोई सुराग नहीं लगा पायी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर अपहरण का मामला का दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *