किसानों के हितों से खिलावाड़ कर रही है केंद्र सरकार

Spread the love

चम्पावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर किसानों के हितों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बीते दिनों संसद के दोनों सदनों में पेश अध्यादेश का विरोध किया। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना देते हुए प्रदर्शन किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने एडीएम के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज अध्यादेश को वापस लेने की मांग की।शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ और युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ ने कहा कि किसानों के संबंध में बनाए गए अध्यादेश से पूंजीपतियों और मुनाफाखोरों को लाभ मिलेगा। पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने कहा कि अध्यादेश का शांतिपूर्व विरोध कर रहे किसानों पर केंद्र में काबिज मोदी सरकार के इशारे पर लाठियां बरसाई जा रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा अध्यादेश लागू होने से किसानों के हित समाप्त हो जाएंगे।प्रदर्शन करने वालों में युकां महामंत्री चिराग फत्र्याल, उमेश खर्कवाल, श्याम कार्की, अजय प्रहरी, गोलू गंगोला, नाथ सिंह बोहरा, धीरज, नीरज पांडेय, विपिन जोशी, चतुर सिंह मेहता, उमेद सिंह, ललित पाटनी और पुष्कर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *