बिग ब्रेकिंग

किसानों को दी योजनाओं की जानकारी 

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडीचौड़ में बैंक ऑफ बड़ोदा द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैंक के अधिकारियों ने कहा कि किसानों के लिए बैंक की ओर से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। किसानों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। किसान इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते है।
बैंक ऑफ बड़ोदा प्रबंधक श्रीमती कुसुम लता ने कहा कि 1 से 15 अक्टूबर तक बैंक किसान पखवाड़ा मना रहा है। इसके तहत जगह-जगह गोष्ठी आयोजित कर किसानों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। ताकि किसान अपनी खेती बाड़ी में अच्छा मुनाफा कमा सके। बैंक ऑफ बड़ोदा के प्रबंधक ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, गाय, भैंस, बकरी पालन व ऋण से संबंधित जानकारी विस्तार से दी। इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह ने बैंक ऑफ बड़ोदा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना काल में जहां कई कंपनियां बंद हो चुकी है। जिस कारण बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा जा रही है। ऐसी स्थिति में हमें खेती को स्वरोजगार के रूप में अपनाना चाहिए। खेती में मेहनत कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करनी चाहिए। यदि किसी की आर्थिक स्थिति कमजोर है तो वह बैंक से लोन ले सकता है। इस मौके पर बैंक के मनमोहन सिंह बिष्ट, हरेंद्र चौहान, पार्षद सुखपाल शाह, पूर्व प्रधान पुष्पा देवी, नामित पार्षद परशुराम,  किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंडित चंद्रमोहन, राजेंद्र सिंह चौहान, हरि सिंह रावत, चंद्र सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह, चन्द्रपाल शाह, देवेन्द्र सिंह गुसाईं, जगदीश सिंह, अर्जुन सिंह, नैन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!