किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी कीवी और सेब की खेती

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी जिले में किसानों के लिए कीवी और सेब की खेती काफी फायदेमंद साबित होगी। महकमा इन दिनों दोनों ही फलदार पौधों के रकबे को बढ़ाने में लगा हुआ है। करीब 57 हजार पौध लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शीतकालीन पौधरोपण में कीवी और सेब की पौध को लगाया जा रहा है। जिले में नैनीडांडा में हाईटेक नर्सरी बीते कोरोना काल में ही स्थापित हो चुकी थी। जबकि खांड्यूसैंण राजकीय उद्यान में भी पौध तैयार हो रही है। यह उद्यान एक आदर्श उद्यान के तौर पर बना है। यहां सेब सहित अन्य प्रजातियों के पौध तैयार की जाती है। पॉलीहाउस तकनीकी का भी यहां सहारा लिया गया है।
बीते दो-तीन सालों में उद्यान महकमे ने जिले में सेब और कीवी के रकबे में इजाफा किया है। करीब 30 एकड़ अकेले सेब का रकबा बढ़ा तो 40 हेक्टेअर में कीवी। सेब और कीवी किसानों की माली हालत को सुधारने का काम करेगी। सेब के लिए थलीसैंण, खिर्सू और कुछ हिस्सा पाबौ का लिया गया। जबकि कीवी जिले के सभी ब्लाकों में लगाया गया। कैश क्राप के तौर पर सेब और कीवी की खेती को बढ़ाया दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *