केएमवीएन कर्मियों ने किया 1 घंटा कार्य बहिष्कार

Spread the love

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सोमवार से प्रस्तावित कार्य बहिष्कार के तहत निगम मुख्यालय में कर्मचारियों ने 1 घंटा कार्य बहिष्कार किया। इसके बाद काले फीते बांधकर कायार्लयों में कामकाज निपटाया गया।मुख्यालय में आयोजित सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि निगम प्रशासन की ओर से अभी तक कई वर्षों से निगम में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है। विभागीय प्रमोशन नहीं किए गए हैं। चतुर्थ से तृतीय श्रेणी में प्रमोशन भी नहीं हुए हैं। संविदा कर्मचारियों को बढ़ा वेतन नहीं दिया जा रहा है। उनकी अन्य मांगों पर भी कार्रवाई नहीं की गई है। आवास गृह में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर भी नहीं हटाए गए हैं। महासंघ वार्ता के माध्यम से समस्याओं के समाधान का पक्षधर रहा है। समस्या निस्तारण तक आंदोलन किया जाएगा। यहां प्रकाश चंदोला, मंजुल सनवाल, रमेश प्रसाद टम्टा, अमर शाह, कंचन चंदोला, विपिन खुल्बे, दिनेश सॉगुड़ी, गुमान सिंह कुमतिया, त्रिभुवन पुनेठा, हरीश पुनेठा, रमेश कपकोट, तारा दत्त भट्ट समेत कई कर्मचारी प्रमुख थे। महासंघ अध्यक्ष ने यहां जारी बयान में दिनेश गुरुरानी ने कहा है कि निगम कर्मचारी महासंघ की ओर से 6 सूत्रीय मांगों को लेकर किए जा रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन का पहला दिन सफल रहा। सभी ने एक घंटे काला फीता बांधकर कार्य बहिष्कार किया। मुख्यालय समेत पूरे कुमाऊं मंडल में इसे सफल बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *