राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतुधार पौड़ी में कोमल का चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विकासखंड जयहरीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलाणा की छात्रा कोमल का चयन कक्षा छह के लिए राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतुधार पौड़ी में हुआ है। कोमल ने अपनी इस उपलब्धि से स्कूल के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
कोमल एक प्रतिभाशाली बालिका है, जिसने अपने विद्यालय के लिए ब्लॉक ओर जिला स्तर पर कई पुरस्कार जीते हैं। कोमल के अभिभावक ग्रामीण परिवेश में रहते है। कोमल की शिक्षा दीक्षा शुरू से ही ग्रामीण विद्यालय में हुई है। ग्राम प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलाणा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है। विद्यालय से बालिका के चयन पर उपशिक्षा अधिकारी जयहरीखाल सुमेर सिंह कैंतुरा, बीआरसी समन्वयक जयहरीखाल मोहन गुसाईं, संकुल समन्वयक घेरूवा चंद्रमोहन सिंह रावत ने बालिका और विद्यालय परिवार को बधाई दी। ग्राम प्रधान टसीला ज्योति देवी, ग्राम प्रधान बसई सुमनलता देवी, विधायक प्रतिनिधि चौबट्टाखाल सुरेन्द सिंह बिष्ट, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुरेश चंद्र, भूतपर्व प्रधान बसई वीरेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापक राजेश चन्द्र उनियाल, शिक्षक जसपाल सिंह असवाल, अनिल जुयाल, दीपा देवी, राहुल कुमार, हरि सिंह, रोशनी देवी, हरि प्रसाद, सुनील कुमार, ताजबर टम्टा, राकेश चंद, मधुबाला जुयाल, इंद्रमोहन नेगी, रेखा धस्माना, दिगम्बर जुयाल, गुड्डू जुयाल, उमेश जुयाल, वाणी विलास, अनूप नेगी, राजे सिंह, हरीश जुयाल, बृजमोहन बिष्ट, ओमप्रकाश, ज्योति देवी आदि ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *