कोरोना काल में 100 परिवारों की राशन व्यवस्था करने वालों को मिला सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
भारतीय गोर्खाली समाज सेवा समिति की आयोजित वार्षिक बैठक में कोरोना काल के दौरान 100 परिवारों की राशन व्यवस्था कराने वाले समिति की सदस्यों को सम्मानित किया गया।
प्रेमनगर में आयोजित वार्षिक बैठक में अध्यक्ष आनंद जोशी की ओर से बैठक की कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2020-21 का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष श्री जोशी ने कहा कि देश और प्रदेश में आने वाली किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार रहे। कोरोना माहमारी समाप्त होने पर अक्तूबर 2021 में शहीद स्व. बलवीर सिंह राणा फुटबाल टूर्नामेंट आयोजित किए जाने का बैठक में प्रस्ताव रखा गया। इस मौके पर समिति के संरक्षक गुमान सिंह थापा, गणेश क्षेत्री, राजेंद्र क्षेत्री, चंद्रकला क्षेत्री, एबी गुरूंग आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *