कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए किया हवन यज्ञ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर निगम के वार्ड नंबर तीन सनेह के लालपानी में भूम्या देवता मंदिर में ग्रामीणों ने हवन यज्ञ कर देश की सुख समृद्घि की कामना की है। साथ ही जागरों के माध्यम से अपने ईष्ट देवों का भी आह्वान किया।
समाज सेवी शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल के आह्वान पर ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल के पास स्थित पौराणिक भूम्या देवता मंदिर में हवन यज्ञ कर क्षेत्रवासियों के सुख समृद्घि की कामना की। समाज सेवी एवं पूर्व सैनिक शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, प्रेम सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान में पूरे विश्व में कोरोना संक्रमण से लोग भयभीत है। भारत में भी यह महामारी फैल रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकारों के द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करना चाहिए, ताकि कोरोना जैसी महामारी फैलने से रूक सके। उन्होंने कहा कि हवन यज्ञ करने से वायु में फैल रहे रोग जनित विषाणुओं को समाप्त किया जा सकता है और वायुमंडल को शुद्घ रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हवन यज्ञ कर इस संकट की घड़ी से विश्व को जल्द से जल्द मुक्ति देने की कामना की। इस मौके पर जागरी संतोष के द्वारा जागरों के माध्यम से देवी देवताओं का आह्वान करते हुए सुख समृद्घि की कामना की गई। कार्र्यक्रम में गोपाल सिंह अधिकारी, नत्थू सिंह अधिकारी, कुसुम भंडारी, रजनी देवी, मालती देवी, इंदू देवी, उमा देवी, नारंगी देवी, रूप राम सेमवाल, राजेश्वर प्रसाद, सत्य किशोर, दिनेश पांडे, राम चंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *