कोश्यारी ने किया पहरु कुमाऊंनी पत्रिका व राजयोग दर्शन पुस्तक का विमोचन

Spread the love

पिथौरागढ़। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने यहां पहरू पत्रिका की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए साहित्यकार प्रकाश पुनेठा और आनंदी जोशी को सम्मानित किया। नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कोश्यारी ने पहरु पत्रिका के गीतकार, कवि हीरा सिंह राणा विशेषांक व डघ् पीताम्बर अवस्थी की राजयोग दर्शन पुस्तक का विमोचन किया। कोश्यारी ने पहरु पत्रिका के संपादक डघ् हयात सिंह रावत की साहित्य सेवा की सराहना की। कार्यक्रम में डघ् अवस्थी, प्रकाश पुनेठा और दिनेश भट्ट ने अपनी-अपनी पुस्तक अतिथियों को भेंट की। इस दौरान डघ् दीप चौधरी, गोविंद सिंह बिष्ट, डघ् दिनेश जोशी, गिरीश चंद्र जोशी, जनार्दन उप्रेती, मदन सान्याल, आशा सौन, दान सिंह बोरा, हाशिम अंसारी, राजेश मोहन उप्रेती, डघ् तारा सिंह और अन्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमा जोशी ने और संचालन ड़रावत और शिक्षक तथा कुमाऊंनी कवि दिनेश भट्ट ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *