फुटबाल में कोट और पौड़ी ने जीता फाइनल मुकाबला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विद्यालय शिक्षा जनपदीय शरदकालीन जिला प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक फुटबाल का फाइनल मुकाबला कोट की टीम ने 1-0 से जीता। जबकि बालक अंडर-19 का फाइनल मैच में पौड़ी 2-0 से विजयी रही।
प्रतियोगिता के अंतिम दिवस अंडर-14 बालक फुटबाल का फाइनल मुकाबला कोट व पौड़ी के बीच खेला गया। कोट की टीम ने 1-0 से मैच जीता। कोट के आर्य नेगी ने प्रथम हाफ में ये निर्णायक गोल किया। दूसरा फाइनल बालक अंडर-19 दुगड्डा व पौड़ी के बीच खेला गया। जिसमें पौड़ी ने 2-0 से जीत लिया। पौड़ी के शुभम मैलवाल ने पहले ही आफ में 2 गोल कर पौड़ी की जीत का आधार रखा। वही बालिका अंडर -का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दुगड्डा व पौड़ी के बीच खेला गया। इस मैच का निर्णय पैनाल्टी शूट से हुआ। जिसमें 1 के मुकाबले 3 गोल से दुगड्डा ने यह मैच जीता। फाइनल मुकाबला खिर्सू व दुगड्डा के बीच होगा। बालिका अंडर-19 फुटबाल दुगड्डा व पौड़ी के बीच खेला गया। जिसमें पौड़ी ने 1-0 से मैच जीता। पौड़ी के लिए आस्था ने निर्णायक गोल किया। मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षाधिकारी पौड़ी दिनेश चंद्र गौड़ ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मैचों में सुरेंद्र रावत, राजेंद्र रावत, कमल उप्रेती, योगंबर नेगी, रचना सिरसवाल, महिपाल लिंगवाल, विवेक कपरवाण, योगेंद्र पटवाल, बबीता रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर उमेश चंद्र बिष्ट, नरेश जुयाल, राजीव रावत, कमल, कमल रावत, योगेंद्र पटवाल, जगमोहन सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र नेगी, संग्राम सिंह नेगी, मनोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *