जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विकासखंड कोट के ऐतिहासिक खेल मैदान में आयोजित अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कोट एवं दुगड्डा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कोट ने दुगड्डा को 1-0 से पराजिक कर खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में जिले की 6 टीमों ने प्रतिभाग किया।
समापन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी की मौजूदगी रही। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि विजेता और उपविजेता टीम को बधाई देते हुए भविष्य में और अच्छा खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए और जो उपविजेता टीम हैं उनको निराश न होकर के अगली बार के लिए और मेहनत करने को कहा, ताकि वह भी भविष्य में विजेता बन सकें। इस अवसर पर कोट ब्लॉक के पूर्व प्रमुख पूर्णिमा नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तामेश्वर आर्य, जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान, समाजिक कार्यकर्ता आलोक चारु सहित भारी संख्या में खेल प्रेमियों की मौजूदगी रही।