21 सितंबर से शुरू होगा कोट भ्रामरी मेला

Spread the love

बागेश्वर। क्षेत्र का सुप्रसिद्घ कोट भ्रामरी मेले को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए मेला कमेटी की यहां बैठक आयोजित हुई। दो दिवसीय मेले का आगाज 21 सितंबर को होगा। कुमाउं व गढ़ावाल का व्यापारिक व सांस्तिक कहे जाने वाले इस मेले को पहले से और अधिक आकर्षित बनाया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। कोट भ्रामरी मंदिर परिसर में मंगलवार को आयोजित बैठक में मेले को लेकर मंथन किया गया। अध्यक्षता करते हुए ब्लक प्रमुख हेमा बिष्ट ने बताया कि यह मेला भव्य बनाने के लिए सभी विभागों, मेला कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की गई, जिसमें सभी का सहयोग मिलने से मेले को भव्य बनाया जाएगा। मेला कमेटी के संरक्षक शिव सिंह बिष्ट ने बताया की यह मेला कुमाऊं गढ़वाल का व्यापारिक, सास्तिक मेला है। यहां दूर दूर से लोग मेला देखने और व्यापार करने के लिए आते हैं, उनको किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण ने कहा कि मेले मै कदली वृक्ष लाने के लिए सभी कत्यूर के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही शराब को मेले के दौरान पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और मेले का सफल आयोजन हो सके। उप जिलाधिकारी राज कुमार पांडेय ने नगर पंचायत, लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, ग्राम्य विकास विभाग, बिजली विभाग, पेयजल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, फायर ब्रिगेड सभी को अपने कार्यों को तत्परता से करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही ने बरतने की सख्त हिदायत दी। बैठक में तहसीलदार तितिशा जोशी, बलवंत भंडारी, त्रिलोक बुटोला, नंदन अल्मिया, घनश्याम जोशी, मंगल राणा, भुवन पाठक, संजय फर्स्वाण, महेश ठाकुर, देवेंद्र गोस्वामी, ट्रक यूनियन के सदस्य आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *