फुटबॉल में कोट ने श्रीनगर मैड्रिड को हराया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत शुक्रवार को कंडोलिया मैदान में अंडर-17 बालक वर्ग, अंडर-19 बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-17 बालक फाइनल मैच में कोट ने श्रीनगर मैड्रिड को पेनाल्टी शूट आउट में 6-5 से हराया।
प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल कोट व श्रीनगर के बीच खेला गया। जिसमें कोट ने श्रीनगर को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमिफाइनल में श्रीनगर मैड्रिड ने जीआईसी पौड़ी को हराकर फाइनल में जगह बनायी। फाइनल मैच में कोट ने श्रीनगर मैड्रिड को पेनाल्टी शूट आउट में 6-5 से हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पौडी ए ने खिसू को 4-0 से हराया। प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में दुगड्डा ने पौडी बी को 4-0 से हराया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार सिह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, भगवान गुसांई, ईश्वर रावत, गीता रावत, जगमोहन सिह रावत, दीपक कोहली, शाहरूख अहमद, अमन रावत, भूपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *