आज बंद रहेगा कोटद्वार व भाबर का बाजार

Spread the love

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कर के विरोध में व्यापारियों ने लिया निर्णय
जल्द कर प्रणाली वापस नहीं लेने पर अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी
जयन्त प्रतिनिधि।
नगर निगम द्वारो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कर लगाए जाने के विरोध में सोमवार को कोटद्वार व भाबर का बाजार बंद रहेगा। व्यापारियों को एकजुट करने के लिए व्यापार मंडल की ओर से लगातार शहर में मुनादी भी करवाई जा रही है। व्यापारी संगठनों ने जल्द कर प्रणाली को वापस नहीं लेने की स्थिति में अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी भी दी है। कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नगर निगम की ओर से क्षेत्र के प्रतिष्ठनों पर व्यावसायिक कर लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पिछले कुछ दिनों से व्यापारियों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं। लेकिन, नगर निगम की इस कार्यप्रणाली का प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सहित व्यापारियों के अन्य संगठनों ने विरोध किया है। कुछ दिन पूर्व व्यापारियों ने इसके विरोध में नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन भी किया था। व्यापारियों का कहना था कि नगर निगम गठन के दौरान प्रदेश सरकार ने दस वर्ष तक क्षेत्रवासियों से किसी भी तरह का टैक्स नहीं वसूलने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब सरकार व्यापारियों से कर वसूली कर उनका शोषण कर रही है। व्यापार प्रतिनिधि मंडल के के जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, जिला महामंत्री लाजपत राय भाटिया ने बताया कि बाजार व भाबर क्षेत्र के सभी व्यापारियों से एकजुट होकर निगम के खिलाफ आगे आने की अपील की गई है। यदि सोमवार को निगम कर वसूली का निर्णय वापस नहीं लेता तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। कहा कि शहर में व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं यिा जाएगा। यदि जल्द कर प्रणाली वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *