जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। बार एसोसिएशन कोटद्वार के मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सजवाण एवं सहायक चुनाव अधिकारी अनुज भट्ट ने एसोसिएशन की मतदाता और सदस्यता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिस किसी का नाम सूची में दर्ज होने से छूट गया है या फिर कोई आपत्ति हो वह 8 अप्रैल तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।