कोटद्वार बचाओ संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन स्थगित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार बचाओ संघर्ष समिति ने प्रशासन के आश्वासन और नगर निगम द्वारा सकारात्मक रूख दिखाने पर मंगलवार (28 नवंबर) को नगर निगम कोटद्वार पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है।
कोटद्वार बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नागेन्द्र उनियाल ने बताया कि प्रशासन और नगर निगम द्वारा आयोजित बैठक में समिति ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल चार दिन बाद समाप्त हो रहा है, जिस पर तहसील सभागार में आयोजित की गई बैठक में उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने आश्वासन दिया कि प्रशासक की नियुक्ति बाद उनके साथ समस्याओं के निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल आवारा जानवरों और पार्किंग व्यवस्था से निजात दिलाने के लिए नगर निगम अपने प्रयास जारी रखेगा। मोटर नगर के मामले में प्रशासक के संज्ञान में लाकर हल निकालने के लिए फिर से बैठक की जाएगी, कूड़ा निस्तारण और सीवर ट्रीटमेंट के लिए नमामि गंगे परियोजना में निस्तारित करने के प्रयास होगें। बैठक में प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी, सीओ कोटद्वार, नगर निगम के सहायक आयुक्त अशगर अली, कोटद्वार बचाओ संघर्ष समिति की ओर से नागेन्द्र उनियाल, महेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र लाल आर्य, चित्रमणी देवलियाल, केसी निराला, शिव कुमार, सुजल वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *