हल्द्वानी में खेलेगी कोटद्वार बार एसोसिएशन की टीम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बार एसोसिएशन कोटद्वार की क्रिकेट टीम हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। खिलाड़ियों के चयन के लिए एसोसिएशन की ओर से तीन दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीम 20 दिसंबर को हल्द्वानी के लिए रवाना होगी।
शनिवार को महादेव ग्राउंड सत्तीचौड़ में तीन दिवसीय कैंप का उद्घाटन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत ने किया। उन्होंने बताया कि अभी 20 खिलाड़ियों की टीम का ट्रायल चल रहा है। चयनित 15 खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों का चयन 12 दिसंबर तक कर लिया जाएगा। इस मौके पर अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रावत, जसवीर सिंह राणा, प्रवेश रावत, रविंद्र जजेड़ी, प्रकाश नेगी, गोविंद राम शर्मा, रजनीश रावत और सुमन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *