कोटद्वार ने ओढ़ी कोहरे की चादर, बढ़ने लगा ठंड का प्रकोप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। शनिवार को पूरे दिन शहर में कोहरा छाया हुआ था। वहीं, शीतलहरों ने भी आमजन को परेशान करना शुरू कर दिया है। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
पिछले कई दिनों से ठंड के साथ ही गुनगुनी धूप खिल रही थी। लेकिन, शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देर रात से ही शहर में घना कोहरा छाया हुआ था। जिसका प्रकोप पूरे दिन देखने को मिला। धूप के दर्शन नहीं होने से आमजन की मुसीबते बढ़ गई। साथ ही सुबह कोहरे के साथ शीत हवाएं चलने से भी लोग हलकान रहे। लोगों ने अपने-अपने घरों में रहना ही मुनासिब समझा। हालांकि नगर निगम प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर जलाए गए। अलाव का सहारा लेकर लोगों ने ठंड से बचाव किया। उधर, कोहरे का असर बुआखाल-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी देखने को मिला। वाहन चालकों ने हाईवे पर हेडलाइट जलाकर आवागमन किया। इधर, विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित न होने के कारण बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *