कोटद्वार: खाई में गिरी बोलेरो, चालक घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर दुगड्डा-कोटद्वार के बीच एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में चालक घायल हो गया। वाहन में चालक के अलावा अन्य कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार दोपहर को एक बोलेरो वाहन कोटद्वार से दुगड्डा की ओर आ रहा था। इसी दौरान दुर्गा मंदिर के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क नीचे खोह नदी की ओर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। जहां दुर्गा मंदिर के पास बोलेरो वाहन संख्या यूए 12-7232 सड़क से नीचे खाई में गिरा था और एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस घायल को खाई से निकालकर सड़क पर लाई। पुलिस ने घायल को राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। जहां घायल का उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना में 43 वर्षीय राजेश मजूड़ा पुत्र बुद्धिराम मजेड़ा निवासी ग्राम बिजनुर, पोस्ट मांडाई, पौखाल तहसील कोटद्वार घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *