कोटद्वार में फिर मिला एक पक्षी मृत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोटद्वार में बर्ड फ्लू का खतरा बना हुआ है। 11 जनवरी 2020 के बाद से कोटद्वार में पक्षियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वन विभाग की टीम को एक पक्षी मृत मिला है। कोटद्वार में अब 44 पक्षियों की मौत हो चुकी है। पक्षियों की मौतों का सिलसिला नहीं रूक पा रहा है। गुरूवार को वन विभाग को मोटाढांक में एक कबूतर मृत पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने पक्षी को कब्जे में ले लिया। वन क्षेत्राधिकारी कोटद्वार रेंज शीतल वैध ने बताया कि गुरूवार को एक कबूतर मृत मिला है। पक्षी के शव को सुरक्षित तरीके से दफना दिया है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 44 पक्षियों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *