कोटद्वार में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
जनपद पौड़ी गढ़वाल के पाबौ ब्लॉक के एक गांव निवासी एक 42 वर्षीय व्यक्ति की कोटद्वार बेस हॉस्पीटल में कोरोना वायरस से मौत हो गई है।
राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार के कोविड नोडल प्रभारी डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि बीती मंगलवार को 42 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत होने पर उसके परिजनों द्वारा स्थानीय राजकीय बेस हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार दोपहर को अचानक उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिससे दोपहर करीब साढ़े 3 बजे उसकी मौत हो गई। डॉ. शर्मा ने बताया कि व्यक्ति की मौत होने के बाद कोरोना जांच के लिए रैंडम सैंपलिंग की गई। जिसमें मृतक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मृतक के शव को नायाब तहसीलदार की उपस्थित में परिजनों के सुर्पद कर दिया है। डॉ. शर्मा ने बताया कि मृतक की माँ और भतीजा उसे अस्पताल में भर्ती कराने आये थे। उन दोनों की कोरोना जांच की जाएगी। अभी मृतक के टै्रवल्स हिस्ट्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *