कोटद्वार में सेवा भारती के नये केन्द्र खुलेगें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। सेवा भारती उत्तरांचल की शाखा कोटद्वार के बंद पड़े केन्द्रों का फरवरी माह से पुन: संचालन किया जायेगा। सेवा भारती के कुछ नये केन्द्र खोलने की भी योजना बनाई गई है। सेवा भारती की बैठक में सर्व सहमति से कांति तिवारी को संरक्षिका नियुक्त किया गया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर पूर्व लेखा निरीक्षक स्व. नवनीत अग्रवाल को श्रद्धाजंलि दी गई।
सोमवार को देवी रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक का शुभारंभ सेवा भारती के अध्यक्ष डॉ. घनानन्द शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सेवा भारती के मंत्री रूचिन माहेश्वरी ने कहा कि लॉकडाउन के बंद पड़े केन्द्रों का पुन: संचालन किया जायेगा। केन्द्रों के खराब हुए उपकरणों को ठीक कराया जायेगा। कोटद्वार में नये केन्द्र खोलने का निर्णय लिया गया है। 16 फरवरी को चरक जयन्ती मनाई जायेगी। सेवा भारती के विधि प्रमुख आशीष अग्रवाल ने व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में अंचल कुमार अग्रवाल, रणवीरलाल निर्मोही, दलजीत सिंह, कांता प्रसाद, प्रेम खुगशाल, रोहित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *