कोटद्वार नगर निगम में आठ पार्षद नामित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। शासन की ओर से नगर निगम कोटद्वार में आठ पार्षदों को नामित किया गया है। अब नगर निगम में पार्षदों की संख्या 48 हो गई है। नगर निगम में 40 पार्षद वार्डों से चुनकर आए है। बीते शनिवार को पूरे प्रदेश के स्थानीय निकायों में पार्षदों व सभासदों का मनोनयन किया गया। जिसके तहत कोटद्वार नगर निगम में आठ पार्षद मनोनीत हुए है। जिसमें पंकज भाटिया, परशुराम, श्रीमती मालती बिष्ट, श्रीमती आशा डबराल, सुभाष केष्टवाल, गजेन्द्र मोहन धस्माना, श्रीमती मंजू डबराल, नन्द किशोर कुकरेती शामिल है।
वहीं नगर पालिका पौड़ी में दो सभासदों को नामित किया गया है। अब पालिका में सभासदों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। पालिका में 11 सदस्य वार्डों से चुनकर आए हैं। बीते शनिवार को पूरे प्रदेश के स्थानीय निकायों में पार्षदों व सभासदों का मनोनयन किया गया। जिसके तहत पौड़ी नगर पालिका में पूनम नेगी व मोहन सिंह नेगी को मनोनीत किया गया है। पूनम नेगी इससे पूर्व भी वार्ड संख्या 4 से चुनकर वार्ड सभासद रह चुकी हैं। वहीं मोहन सिंह नेगी वरिष्ठ भाजपाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *