कोटद्वार-नजीबाबाद पैसेंजर आज रहेगी रद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार-नजीबाबाद पैसेंजर आज रद रहेगी। जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। यात्रीगण असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं को अपना सकते हैं। स्टेशन अधीक्षक मनोज रावत ने बताया कि फाटक नंबर 15 पर अंडर पास का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण कार्य बुधवार (आज) को सुबह चार से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। ऐसे में कोटद्वार रेलवे स्टेशन से सुबह 10:10 बजे चलने वाली कोटद्वार-नजीबाबाद पैसेंजर (04387) रद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *