कोटद्वार पुलिस ने काटे चालान, पहनाये हेलमेट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। गुरूवार को कोटद्वार पुलिस ने नई पहल शुरू की। दोपहिया वाहन चालकों का एक हजार रूपये का चालान काटकर उन्हें हेलमेट दिया। सीओ अनिल जोशी का कहना है कि चालान काटकर चालक को हेलमेट देने का उद्देश्य उन्हें हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हेलमेट न पहनने वाले दुपहिया वाहन चालक का एक हजार रूपये का चालान काटकर उसे हेलमेट पहनाया जा रहा है।
पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी के नेतृत्व में गुरूवार सांय को लालबत्ती चौराहे पर पुलिस ने वाहन चालकों के चालान काटकर उन्हें हेलमेट दिये। इस दौरान सीओ ने चालकों को हेलमेट पहनाया और कहा कि जो लोग यह नियम नहीं जानते उन्हें भी जागरूक करना। अभियान के दौरान भोला ज्वेलर्स के स्वामी बिना हेलमेट के वहां से गुजर रहे थे। पुलिस ने उनका भी चालान काटकर उन्हें हेलमेट पहनाया। भोला ज्वलेर्स के स्वामी ने पुलिस की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस की सराहनीय पहल है। सभी लोगों को हेलमेट पहनना चाहिए। हेलमेट पहनने से सड़कों दुर्घटनाओं में कमी आयेगी। क्योंकि दुर्घटना के समय सिर पर अगर गंभीर चोट लग गई तो दुपहिया सवार की मौत हो सकती है। उन्होंने दुपहिया वाहन चालकों से पुलिस की पहल में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी ने कहा कि अभिभावकों को भी अपने बच्चे को दुपहिया वाहन से घर से बाहर निकलने पर हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना चाहिए, उसके बाद यदि वह हेलमेट नहीं पहनता है तो उसे टोकना चाहिए। उन्हें यह समझाएं कि इसे पहनना किसी दंड से बचना नहीं, बल्कि बहुत बड़े हादसे से बचना है। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी, उपनिरीक्षक सुनील पंवार, महिला उपनिरीक्षक भावना भट्ट सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *