कोटद्वार निवासी सैनिक की इलाज के दौरान मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत उमरावनगर निवासी 18-महा रेजीमेंट के सूबेदार जगमोहन सिंह बिष्ट की इलाज के दौरान मौत हो गई। जगमोहन सिंह बिष्ट को पेट दर्द की शिकायत के बाद देहरादून सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
मूल रूप से रिखणीखाल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम घेड़ी-ढाबखाल निवासी जगमोहन सिंह बिष्ट परिवार के साथ कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत उमरावनगर में रह रहे थे। वर्तमान में उनकी तैनाती कारगिल में थी। ग्राम ढाबखाल निवासी जैन सिंह बिष्ट ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही जगमोहन छुट्टी लेकर घर आए थे। घर में पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें देहरादून के आर्मी हास्पीटल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका निधन हो गया। बताया कि बुधवार को उनकी पार्थिव देह को कोटद्वार स्थित आवास में लाया गया, जहां से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। बताया कि जगमोहन सिंह बिष्ट मिलनसार व्यक्ति थे। उनके बड़े भाई भी सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *