तीसरे स्थान पर रही कोटद्वार स्टेडियम की टीम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पिथौरागढ़ में 25 से 27 अक्टूबर तक आयोजित स्टेट बाक्सिंग चैंपियनशिप में कोटद्वार स्टेडियम के बाक्सरों ने राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर कोटद्वार सहित जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बाक्सरों ने नौ स्वर्ण, चार रजत व सात कांस्य पदक अपने नाम किए।
बाक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी ने बताया कि विभिन्न भार वर्गों में सलमान, कुणाल राणा, संदीप सिंह, विशाल थापा, मानसी नेगी, अभिषेक, जय कन्याल और संदीप जोशी ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं धीरज कोरंगा, आयुष बिष्ट व राज सिंह ने रजत, दीपक नेगी, करन सिंह, मयंक नेगी, शालिनी, ह्दयेश बघरी, वैशाली और महक ने कांस्य पदक जीता। बाक्सरों की सफलता पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप सिंह बिष्ट, स्टेडियम प्रभारी संदीप डुकलान, क्रिकेट कोच सुधीर नेगी, बालीबाल कोच विक्रम सिंह और इंटरनेशल फुटबाल कोच सुनील रावत ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *