जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड एकेश्वर के अंतर्गत स्व. सूबेदार मेजर यशवंत सिंह असवाल स्मृति वालीबाल प्रतियोगिता में कोटद्वार की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया।
सिमारखाल के सुन्ना खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख पंकज बिष्ट ने खिलाड़ियों के परिचय कर किया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला कोटद्वार व घुडदौड़ी के मध्य खेला गया, जिसमें पांच सेटों में बेस्ट आफ थ्री के आधार पर कोटद्वार की टीम को विजेता घोषित किया गया। घुडदौड़ी की टीम उपविजेता रही। वालीबाल प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों की तरफ से ट्राफी भेंट की गई। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष आरती नेगी, विहिप जिलाध्यक्ष राकेश गौड, जिला सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर नरेंद्र सिंह नेगी, कविंद्र इष्टवाल, पुष्पेंद्र राणा, रमेश रावत, परमानंद चतुर्वेदी, कन्हैयालाल, किशोरी लाल शाह, गौरव असवाल, सुनील रावत मौजूद रहे।