कोटद्वार नगर क्षेत्र ने जीता फुटबॉल फाइनल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। खेल महाकुंभ के तहत चल रहे फुटबाल अंडर 21 के फाइनल मुकाबले में कोटद्वार नगर क्षेत्र की टीम ने हनुमंती को 3-1 से परास्त कर मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता में दस से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया था।
कोटद्वार फुटबाल अंडर -21 के फाइनल मुकाबले में हनुमंती की टीम ने शुरूआत में ही साकेत नेगी के गोल की बदौलत 1-0 से बढ़त बना ली थी। नगर क्षेत्र ने पहले हाफ के मुकाबले में 1-1 की बराबर कर लिया थी। वहीं दूसरे हाफ में अमित नेगी ने गोल की हैट्रिक लगा कर मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया। निर्णायक की भूमिका मे शिवा चौधरी, रजत नेगी, व सिद्धार्थ उनियाल थे। विजेता टीम को धीरेंद्र कंडारी, सुनील रावत व विनोद पंत द्वारा मेडल, ट्राफी व धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। तो वहीं उपविजेता टीम को गोपाल जसोला व मुकेश सिंह प्रदीप रावत द्वारा मेडल व धनराशि से पुरस्कृत किया गया। राजेश रावत ने दोनों टीमों को धनराशि देकर खिलाडियों का हौसला बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *