राजस्व से रेगुलर में आए ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात हुए कोतवाल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने जिले के कई एसएसआई और एसआई के तबादले किए गए हैं। राजस्व विभाग से 148 गांवों के रेगुलर पुलिस के सुपुर्द होने के बाद पहली बार बीरोंखाल चौकी और यमकेशर क्षेत्र में भी प्रभारी तैनात कर दिए गए हैं। एसएसपी श्वेता चौबे ने एसआई अमित भट्ट को प्रभारी उपनिरीक्षक यातायात पौड़ी से प्रभारी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बीरोंखाल तैनात किया है। एसआई उमेश कुमार को वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी से थानाध्यक्ष यमकेश्वर बनाया गया है। तबादलों के तहत एसएसपी ने मनीभूषण श्रीवास्तव को प्रभारी निरीक्षक लैंसडौन से प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार की जिम्मेदारी दी है।विजय सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार से वाचक एसएसपी कार्यालय पौड़ी में तैनात किया गया है। हरिओम राज चौहान को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर से प्रभारी निरीक्षक लैंसडौन बनाया गया है। एसएसआई रवि सैनी को पुलिस लाइन पौड़ी से श्रीनगर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। एसएसआई संतोष सिंह कुंवर को पुलिस कार्यालय पौड़ी से प्रभारी डीसीआरबी, रिट सैल और सम्मन सैल पुलिस कार्यालय पौड़ी में तैनात किया गया है।
एसएसआई प्रताप सिंह को प्रभारी रिपोर्टिंग चौकी नीलकंठ से प्रभारी महिला सुरक्षा हेल्प लाइन, शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय पौड़ी में तैनात किया गया है। एसआई प्रदीप कुमार को कोतवाली श्रीनगर से प्रभारी रिपोर्टिंग चौकी नीलकंठ थाना में तैनात किया गया है। एसआई ऋषिराम रतूड़ी को प्रभारी डीसीआरबी व रिट सैल पुलिस कार्यालय पौड़ी से श्रीनगर कोतवाली में तैनात किया गया है। एसआई राजीव चन्द्र उनियाल को पुलिस लाईन पौड़ी से रिपोर्टिंग चौकी चीला लक्ष्मणझूला में स्थानांतरित हुए हैं। एसआई श्रद्धानन्द सेमवाल को प्रभारी रिपोर्टिग चौकी चीला से लक्ष्मणझूला थाने में तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *