युवक से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी को घेरी कोतवाली

Spread the love

-देवी नगर क्षेत्र के लोगों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
-कहा, जल्द करें आरोपियों की गिरफ्तारी, लालबत्ती चौक पर युवक को बुरी तरह पीटने का मामला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बीती 28 फरवरी की रात को लालबत्ती चौक पर कुछ युवकों ने एक युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। जिससे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में भर्ती है। उधर, पुलिस चार दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिससे आक्रोशित युवक के परिजनों ने देवीनगर क्षेत्र के लोगों के साथ शुक्रवार को कोतवाली का घेराव किया और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी क मांग की।
युवक के परिजनों का कहना है कि बीती 28 फरवरी की रात को देवीनगर निवासी रोहित घर पर खाना खा रहा था। तभी एक युवक घर पर आया और रोहित को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद सूचना मिली कि रोहित को लालबत्ती चौक पर कुछ युवकों ने बेसबॉल के डंडों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया है। रोहित को उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती किया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। अभी रोहित का कामाख्या अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि रोहित सिर पर काफी चोट आई है। परिजनों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने लोगों को समझाया और कहा कि अभी रोहित की पूरी मेडिकल रिर्पोट नहीं आई है। जैसे ही रिपोर्ट आ जाएगी वह आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर देंगे। पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।
फोटो-04
कैप्शन:-कोतवाली कोटद्वार में पुलिस का घेराव करते युवक के परिजन व अन्य लोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *