जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: कोट के खेल मैदान में आयोजित कोट प्रीमियर लीग क्रिकेट का फाइनल मुकाबला केपी इलेवन ने जीत लिया। केपी इलेवन ने श्रीनगर एफसी को 11 रनों से हरा दिया।
कोट के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला केपी इलेवन व श्रीनगर एफसी के बीच खेला गया। केपी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 136 का लक्ष्य श्रीनगर एफसी को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीनगर एफसी की टीम 125 रन ही बना सकी। केपी इलेवन ने 11 रनों से मैच जीता। इस मौके पर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह नेगी ने आयोजक युवाओं की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों पर जोर दिया।इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र रावत, सचिव अक्षय रावत, अमन नयाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तामेश्वर आर्य, जगमोहन, विजय दर्शन बिष्ट, वीरेंद्र नायल, प्रकाश नेगी, देवेंद्र रावत, हिमांशु नेगी, सुरेंद्र रावत नवीन ,सचिन, कुलदीप, साबर बिष्ट, अशोक, विकास, गोलू आदि शामिल रहे।