पुरानी पेंशन बहाली को हुआ क्रांति महारैली का आयोजन

Spread the love

हल्द्वानी। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले रविवार को हल्द्वानी में क्रांति महारैली का आयोजन किया गया। कुमाऊं के सभी जिलों से पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी महारैली में शामिल हुए। पुरानी पेंशन की लंबे समय से उठ रही मांग पर कार्रवाई न होने से नाराज कर्मियों ने सरकार के प्रति नाराजगी जताई। योजना लागू न होने पर आर पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए 2024 में जवाब देने की बात कही। महारैली शीशमहल टैक्सी स्टैंड से हाइडिल गेट नैनीताल रोड निकाली गई। साथ ही एक बैंक्वेट हल में सभा का आयोजन किया गया। विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं कर सरकार कर्मचारियों से धोखा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *