कृष कंडारी बने मिस्टर गढ़वाल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार के प्रेक्षागृह में युवक-युवतियों के लिए मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कृष कंडारी को मिस्टर गढ़वाल का खिताब मिला।
आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जिस भी क्षेत्र में युवा अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उन्हें उस क्षेत्र में पूरी मेहनत करनी चाहिए। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से प्रतिभागियों को जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने मंच पर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व कार्यक्रम आयोजक सूरज राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न राउंडों में संपन्न हुई प्रतियोगिता के दौरान गौरव दुदपुड़ी को मिस्टर कोटद्वार व अमृत को मिस कोटद्वार चुना गया। कृष कंडारी को मिस्टर गढ़वाल का खिताब दिया गया। इस मौके पर वीरेंद्र रावत, भाष्कर प्रजापति, गजेंद्र नेगी, सुधांशु नेगी, राहित प्रजापति, बाबी बिष्ट, ऋषभ पाखरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *