कृषि मंत्री उनियाल ने किया ऑल वेदर रोड के कार्यों का निरीक्षण

Spread the love

नई टिहरी। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने ऋषिकेश-गंगोत्री नेशनल हाईवे में चल रहे ऑल वेदर रोड के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमसेरा, सेलुपानी, जाजल व बेमुण्डा में स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना। आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम, बीआरओ व कंपनी को संयुक्त निरीक्षण कर तत्काल समाधान के निर्देश दिये। स्थानीय लोगों को उन्होंने भरोसा दिया कि संयुक्त निरीक्षण करवाने के बाद वे स्वयं निरीक्षण पर आयेंगे। अगर आलाधिकारियों ने आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और सही निस्तारण न किया तो सम्बंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। काबीना मंत्री ने यह भी माना की आल वेदर रोड़ निर्माण के दौरान आम लोगों की समस्याओं का निस्तारण न करने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसे गंभीरता से लिया जा रहा है। लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *