कृष्ण व राधा की झांकी ने मोहा मन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री सिद्धपीठ सुखरौ देवी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कृष्ण जन्म से पूर्व मंदिर में राधा-रानी की झांकी प्रस्तुत की गई। स्कूली बच्चों की ओर से दी गई प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान कृष्ण व राधा की झांकी देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर को बेहतर तरीके से सजाया गया था। रात करीब 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। जिसके बाद पूरा मंदिर परिसर कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर सुखरौ देवी मंदिर के समिति के अध्यक्ष राजाराम अण्थ्वाल, सचिव विजय ध्यानी, मोहन सिंह रावत, विपिन बड़थ्वाल, रविंद्र चौहान, मनोज द्विवेदी, अर्जुन सिंह भंडारी, सुरेश ठाकुर, मनमोहन डोबरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *