जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत एमकेवीएन एजुकेशन ग्रुप कण्वघाटी, दुर्गापुरी के विद्यालयों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान शतरंज प्रतियोगिता में मां शकुंतला सदन के कृष्णा ने अव्वल स्थान प्राप्त किया।
आयोजि प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी, सिंधु कोठारी व मयंक प्रकाश कोठारी ने किया। प्राइमरी वर्ग में अंतरसदन शतरंज प्रतियोगिता में मां शकुंतला सदन से कृष्णा भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कलर स्केवेंजर हंट में कक्षा नर्सरी की गिरीशा प्रथम, सेंसरी पाथ में गौरी अव्वल रही। एलकेजी कक्षा से फाम द लीडर में हर्षिता व कैच द टेल में राधे प्रथम रही। यूकेजी में पास द पार्सल में रोनित व कैच द बोटल में जागृति प्रथम रही। कैच द बबल में कक्षा एक की दृष्ट व फ्रीज डांस में दिव्यांशी प्रथम रही। नेचर आर्ट में कक्षा दो की नव्या प्रथम, कप बैलून बैलेंसिंग में अयांश डंगवाल प्रथम रहे। कैरम प्रतियोगिता में मां शकुंतला सदन प्रथम रहा। लुडो प्रतियोगिता में सम्राट सदन प्रथम रहा। मैमारी गे में मां शकुंतला सदन व बैलून ब्लास्ट में महर्षि कण्व सदन प्रथम रहे। जूनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में महर्षि कण्व सदन प्रथम व लूडो प्रतियोगिता में सम्राट सदन प्रथम रहे। दुर्गापुरी स्थित एमकेवीएन स्कूल में भी कैरम, शतरंज, लूडो, कैरम, क्यूब साल्व सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कैरम प्रतियोगिता में राजा दुष्यंत सदन प्रथम, शतरंज में मां शकुंतला प्रथम, लूडो प्रतियोगिता में राजा दुष्यंत प्रथम, क्यूब साल्व प्रतियोगिता में राजा दुष्यंत प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवीरोड स्थित एमकेवीएन स्कूल में आयोजित कैरम प्रतियोगिता में सम्राट सदन प्रथम, बलून बस्र्ट में सम्राट सदन प्रथम रहे। शतरंज प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग में महर्षि कण्व सदन प्रथम रहे। टेबल टेनिस के बालक वर्ग में महर्षि कण्व सदन व बालिका वर्ग में आरोही मलासी प्रथम रहे। इस मौके पर विद्यालय के प्रशासनिक निदेशक विपिन जदली, प्रधानाचार्य सुनीता नैथानी, कविता रावत, ज्योति कुलाश्री, रेखा नेगी, पुष्पा केष्टवाल, शांति गुसांई, नितिश कुमार मौजूद रहे।