कृष्ण कृपा अमृत समूहिक पाठ 23 को

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री गीता भवन गोविंद नगर कोटद्वार में श्री कृष्ण कृपा परिवार की बैठक संपन्न हुई बैठक में महा मंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद के द्वारा किए गए वैश्विक आह्रावन पर,”एक मिनट एक साथ गीता पाठ” के विषय में कार्य योजना बनाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया की 23 दिसंबर को श्री गीता भवन (मंदिर) में प्रात: 10 समस्त भक्त भारी संख्या में एकत्रित होकर श्री कृष्ण कृपा अमृत का सामूहिक पाठ करेंगे, तत्पश्चात ठीक ग्यारह बजे गीता के तीन श्लोकों (अध्याय 1 का पहला, अध्याय 9 का 2 वां व अंतिम अध्याय 18 का 78 वां) का एक मिनट पाठ किया जाएगा। इस दिन मोक्षदा एकादशी पर्व भी है, इसलिए सभी भक्तों द्वारा अपने-अपने पितरों की अक्षय तृप्ति के लिए श्री गीता जी का हवन किया जायेगा। अंत में श्री गीता जी का पूजन आरती एवं जलपान के साथ कार्यक्रम पूर्ण होगा। बैठक में सीमा गोयल, पूजा लड्ढा, अंजली अग्रवाल, लक्ष्मी गर्ग, पूनम जैन, सुधा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, लक्ष्मी कर्नवाल, सोनू अग्रवाल, मधु गुप्ता, शशि शर्मा, हरीश नारंग, सुमित गोयल, संदीप गोयल, रमेश सिंघल, रिंकू गर्ग, प्रदीप अग्रवाल आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन राम प्रकाश शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *