100 मी. दौड़ में कृष्णा, निशा, नूर अहमद, शालिनी ने मारी बाजी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : खिर्सू ब्लॉक की दो दिवसीय शीतकालीन प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। एनआईटी खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 100, 200, 300 मीटर दौड़, लम्बी कूद सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी खिर्सू अश्वनी रावत ने सभी खिलाड़ियों को खेल प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देने को कहा। अंडर-14 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राइंका श्रीनगर के कृष्णा, राइंका देवलगढ़ की निशा, अंडर-17 आयु वर्ग में राइंका श्रीनगर के नूर अहमद और बालिका वर्ग में राबाइंका श्रीनगर की शालिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 आयु वर्ग की ऊंची कूद में सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर के नितिन असवाल, अंडर-14 में राइंका श्रीनगर के साजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 आयु वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में राइंका सुमाड़ी के आयुष, अंडर-17 में राइंका खिर्सू के ऋषभ, राबाइंका श्रीनगर की प्रियंका ने प्रथम और अंडर-17 आयु वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में राइंका चोपड़ा के भास्कर रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक क्रीड़ा खेल समन्वयक जयकृत सिंह भंडारी ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं 1, 2 और 3 अक्तूबर को पौड़ी के रांसी मैदान में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर पूजा जोशी, चंद्रमोहन सिंह रावत, कैलाश चंद्र, मनोज असवाल, संध्या गोस्वामी, विका पांथरी सहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *