कृष्ण उनियाल अध्यक्ष तो अशोक बनें वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की पौड़ी शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में कृष्ण उनियाल को अध्यक्ष, अशोक कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
गुरुवार को उत्तराखंड मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की पौड़ी शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए दीपक नेगी को उपाध्यक्ष, शैलेंद्र नेगी जिला महामंत्री, चंद्रकिशोर संयुक्त सचिव, धमेंद्र पाल संगठन मंत्री, मनीष रावत कोषाध्यक्ष, इमरान हुसैन सहायक कोषाध्यक्ष, अजित लिंगवाल संप्रेक्षक, अंकिता काला सांस्कृतिक सचिव चुने गए। इसके साथ ही विजय कुमार, मनवर सिंह रावत, विक्रम बिष्ट, शेखर पंवार, मोहन सिंह, किरन, चेतन, मेहरबान सिंह, रश्मि, अंजू शर्मा, निर्मला थापा को सदस्य चुना गया। चुनाव अधिकारी कुसुम तड़ियाल व सहायक चुनाव अधिकारी मनोज रावत की देखरेख में चुनाव हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को हल करना प्राथमिकता बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *