400 मी. दौड़ में कृष्णा, यश ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कोट ब्लाक में खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। खेल महाकुंभ के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के तहत 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में कृष्णा ने पहला, ईशा ने दूसरा व सपना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में यश चौहान ने पहला, प्रियांशु ने दूसरा और आदित्य ने तीसरा स्थान पाया। 800 मीटर बालिका में अंकिता बिष्ट पहले, सुनाली तड़ियाल दूसरे व प्राची तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में अश्वनी ने पहला, गौरव कुमार ने दूसरा और अमित कुमार ने तीसरा स्थान पाया। 1500 मीटर बालिका वर्ग में प्राची पहले ने पहला, गीता नेगी ने दूसरा, दिया ने तीसरा स्थान पाया। बालक में शुभम बिष्ट पहले, सूरज सिंह दूसरे व अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर बालक वर्ग में प्रियांशु राणा पहले, प्रियांशु रावत दूसरे व अनिरुद्ध तीसरे स्थान पर रहे। बालिका में अनामिका ने पहला, दीक्षा ने दूसरा और सीता ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर बालिका में ईशा ने पहला, शालिनी ने दूसरा और दिव्यांशी ने तीसरा स्थान पाया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ कोट ब्लाक प्रमुख पूर्णिमा नेगी ने किया। इस मौके पर अजय बिजल्वाण, सौरभ बहुगुणा, मनमोहन सिंह, मनीष बछेती, सचिन भटट, अजय भारती, जोत सिंह राणा, प्रवीन, माणिक, कुलदीप आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *