कूड़ा जलते समय आग की चपेट में आयी महिला, गंभीर रूप से झुलसी

Spread the love

बागेश्वर। मंडलसेरा वार्ड निवासी एक महिला कूड़ा जलते समय आग की चपेट में आ गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लाए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
जिला अस्प्ताल से मिली जानकारी के अनुसार मंडलसेरा निवासी 60 वर्षीया शांति देवी पत्नी दीवान सिंह बुधवार की सुबह नौ बजे खेत में कूड़ा जला रही थी। इसी दौरान आग की लपटें एकाएक तेज हो गई और महिला उसकी चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग ने उसे अपनी आगोश में ले लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग वहां जमा हो गए। उन्होंने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल लाए। यहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया है। इलाज कर रहे डॉक्टर प्रदीप चौधरी ने बताया कि महिला करीब 90 प्रतिशत तक जल गई है। हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *